महिला आरक्षण प्रदर्शन मामले में अलका लांबा दोषी करार, इस तारीख को होगा सजा का ऐलान
punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 03:19 PM (IST)
नेशनल डेस्क: महिला आरक्षण प्रदर्शन मामले में कांग्रेस की नेता अलका लांबा की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व विधायक अलका लांबा को एक विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में दोषी ठहरा दिया है। यह मामला वर्ष 2024 में जंतर-मंतर पर महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है।
#WATCH दिल्ली: राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने महिला आरक्षण विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर कथित हमले के मामले में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा को दोषी ठहराया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2026
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा,'मुझे यही उम्मीद थी कि यही होने वाला है। जुलाई 2024 का मामला है मानसून सत्र… https://t.co/SiDYixvLEc pic.twitter.com/UFfCuDsS93
जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर अदालत में सुनवाई चल रही थी। मामले में कोर्ट ने अलका लांबा को दोषी मानते हुए फैसला सुनाया है। अब अदालत 4 जून को सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनेगी।
जानिए क्या है पूरा मामला
आप को बता दें कि 2024 में जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया। जिसमें खुद भी अलका लांबा शामिल रही हैं। पुलिस और शिकायतकर्ता (हेड कांस्टेबल मनीष) के बयान से कोर्ट ने कांग्रेस नेता अलका लांबा को दोषी करार दिया है। अब अदालत 4 जून को सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनेगी।
