Alert: एयरटेल यूजर्स को बड़ा झटका: कंपनी ने बंद की ये फ्री सर्विस, 30 करोड़ यूजर्स को लगा बड़ा झटका
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 04:36 PM (IST)
Airtel Perplexity Pro offer: टेलिकॉम दिग्गज Airtel ने अपने करोड़ों प्रीपेड ग्राहकों को मिलने वाला एक बड़ा डिजिटल फायदा खत्म कर दिया है। कंपनी ने Perplexity Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर आधिकारिक रूप से बंद कर दिया है। यह AI-आधारित प्रीमियम सर्विस एक सीमित समय के प्रमोशनल ऑफर के तौर पर दी जा रही थी, जिसकी समयसीमा अब समाप्त हो गई है।
16 जनवरी थी आखिरी तारीख
एयरटेल ने इस ऑफर की शुरुआत साल 2025 में की थी ताकि यूजर्स एडवांस एआई टूल्स का अनुभव ले सकें। कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि यह सुविधा 16 जनवरी 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी। अब इस तारीख के बीत जाने के बाद, किसी भी नए रिचार्ज प्लान के साथ यह बेनिफिट नहीं मिलेगा।

पुराने यूजर्स के लिए क्या है नियम?
अगर आपने 16 जनवरी 2026 से पहले इस ऑफर को एक्टिवेट कर लिया था, तो आपके लिए राहत की बात है। एयरटेल के अनुसार:
- पुराने एक्टिवेटेड यूजर्स अपनी एक्टिवेशन तारीख से 1 साल तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
- सेवा को बीच में बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन नया एक्टिवेशन अब संभव नहीं है।
ऑटो-डेबिट का रखें ध्यान
जिन यूजर्स का फ्री ट्रायल या एक साल की अवधि खत्म होने वाली है, उन्हें अब बिलिंग डिटेल्स अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। अगर आप पैसे देकर इस सेवा को जारी नहीं रखना चाहते, तो समय रहते सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर दें, वरना आपके अकाउंट से पैसे कट सकते हैं। बता दें कि इस सब्सक्रिप्शन की सालाना कीमत करीब ₹17,000 है।
