Airtel Prepaid Recharge:  Airtel का ग्राहकों को तगड़ा झटका, कंपनी ने महंगा किया ये prepaid recharge plan

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 11:49 AM (IST)

Airtel Prepaid Recharge: टेलिकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय इंटरनेशनल रोमिंग पैक की कीमत सीधे 999 रुपये बढ़ा दी है। एयरटेल ने अपने सालाना इंटरनेशनल रोमिंग पैक की कीमत को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,999 रुपये कर दिया है। कीमतों यह इजाफा तकरीबन 25% का हुआ है। साल 2026 में टेलिकॉम टैरिफ में बढ़ोतरी का यह पहला बड़ा मामला माना जा रहा है। हालांकि कंपनी ने इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन नई दरें एयरटेल के आधिकारिक पोर्टल पर लाइव हो चुकी हैं।

PunjabKesari

प्लान के फायदे

यह पैक उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो अक्सर विदेश यात्रा करते हैं या लंबे समय तक देश से बाहर रहते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें भारत और विदेश, दोनों जगह के लिए अलग-अलग बेनेफिट्स मिलते हैं।

1. इंटरनेशनल रोमिंग (विदेश में):

  • वैलिडिटी: पूरे 365 दिन।
  • डेटा: विदेश में इस्तेमाल के लिए कुल 5GB डेटा।
  • कॉलिंग: 100 मिनट की फ्री आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल सुविधा।
  • SMS: 100 आउटगोइंग SMS बिल्कुल मुफ्त।

PunjabKesari

2. घरेलू बेनेफिट्स (भारत में):

  • डेटा: रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा।
  • कॉलिंग: भारत के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (रोमिंग सहित)।
  • SMS: रोजाना 100 मुफ्त SMS।

क्यों बढ़ी कीमतें?

जानकारों का मानना है कि कंपनी अपने एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) को बेहतर करने के लिए प्रीमियम प्लान्स की कीमतों में बदलाव कर रही है। एयरटेल ने इस 'ऑल-इन-वन' पैक को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था, जो अब अपनी नई और बढ़ी हुई कीमतों के साथ उपलब्ध है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika