एयर इंडिया का कारनामा, बीच उड़ान में खत्म हुआ तेल

Tuesday, Jul 25, 2017 - 03:37 PM (IST)

नई दिल्ली: एयरलाइंस एयर इंडिया में एक बार फिर कुछ ऐसी घटना घटी जिस कारण वह सुर्खियों में आ गया। दरअसल, कोलकाता से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के पायलट्स टेक ऑफ करने के बाद विमान का पहिया बंद करना भूल गए। जब वह उड़ान की आधी दूरी तय कर चुके थे, उसके बाद उन्हें अपनी इस गलती का एहसास हुआ तब तक फ्लाइट का फ्यूल खत्म होने के कगार पर पहुंच गया था। कोलकाता से इस फ्लाइट ने सुबह 9.30 बजे उड़ान भरी थी। इसके बाद विमान को डायवर्ट करके नागपुर में उतारा गया।

ड्यूटी से हटाए पायलट्स 
इस घटना के बाद दोनों ही पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया। उड़ान के दौरान पायलट्स को फ्यूल चेक करना जरूरी होता है लेकिन उन्होंने लापरवाही दिखाई और ऐसा भी नहीं किया। अगर आपात लैंडिंग न कराई जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। नियम के अनुसार पायलट्स को यह सुनिश्चित करना जरूरी होता है कि लैंडिग गियर को बंद कर दिया है या नहीं। टेक ऑफ करने से पहले प्लेन में उड़ान के लिए पर्याप्त फ्यूल मौजूद था, अगर पायलट्स लैंडिंग गियर को बंद करना नहीं भूलते तो ऐसी आपात स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।

Advertising