साम्बा के पहाड़ी गांवों में 100 सिलाई केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2020 - 04:47 PM (IST)

साम्बा :  साम्बा के पैंठी गांव में सहारा जागृति मंच स्थान द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन करके महिलाओं को स्वदेशी बैग दिए गए और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार समीति के सदस्य पवन शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस दौरान सर्वप्रथम भारत रत्न नाना जी देशमुख के चित्र के आगे फूल चढ़ाकर उन्हें श्रदजंलि अॢपत की गई।

 

कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश सचिव विकास सम्बयाल की मौजूदगी में सिलाई केंद्र में बैग बनाने का कार्य कर रही 50 महिलाओं को अत्मनिर्भर बनाने के लिए चैक भेंट करके उन्हें मानदेय दिया गया। इस मौके पर विकास सम्बयाल ने कहा कि इस तरह से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और घर-घर में रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सहारा जाॢगत मंच एक बेहतरीन कार्य करके साम्बा के अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही साम्बा के पहाड़ी क्षेत्रों में 100 सिलाई केंद्र खोले जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News