आगरा: पत्नी ने पति की पसंद की साड़ी पहनने से किया इनकार, दंपत्ति ने दर्ज करवाई तलाक की याचिका

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 05:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आगरा से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ तलाक की याचिका दर्ज करवाई। याचिका दर्ज करवाने के पीछे कारण पसंद की साड़ी पहनने इनकार करना बताया जा रहा है। इस बात के चलते दोनों के बीच विवाद हो गया।    

    PunjabKesari                             

आगरा के रहने वाले दीपक ने बताया कि तकरीबन 8 महीने पहले हाथरस जिले की एक महिला से शादी हुई थी। शादी के बाद दीपक चाहता था कि उसकी पत्नी उसकी पसंद की साड़ियाँ पहने, लेकिन वह अपनी पसंद की साड़ियाँ पहनने पर अड़ी थी, जिसके कारण उनके बीच आए दिन झगड़े होते थे। इसके बाद यह मामला Family Counseling Center पहुंचा, लेकिन इसका कोई हल न निकल सका। अंत में यह मामला पुलिस के पास पहुंचा और कहा कि वे शादी को तोड़ना चाहते हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News