पति ने बेडरूम में छिपाया सीक्रेट कैमरा, फिर पत्नी के अश्लील वीडियो बनाकर Girlfriend...

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 04:34 PM (IST)

Agra Marital Dispute : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला  सामने आया है। यहां के हरीपर्वत थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर न केवल 10 करोड़ रुपये दहेज मांगने बल्कि बेडरूम में गुप्त कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पति ने ये वीडियो अपनी प्रेमिका को भेज दिए जो अब विवाहिता को ब्लैकमेल कर रही है।

शादी के कुछ दिनों बाद दिखाया असली रंग 

पीड़ित महिला के अनुसार उसकी शादी 12 नवंबर 2024 को दिल्ली के पीतमपुरा के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। ससुर ने खुद को बड़ा बिजनेसमैन बताया था लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने विवाहिता से 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

बेडरूम में 'सीक्रेट कैमरा' 

विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति का बागपत की एक महिला (जो गुरुग्राम में जॉब करती है) से अफेयर चल रहा है। पति ने अपने ही बेडरूम में चोरी-छिपे कैमरा लगाया और पत्नी के निजी पलों को रिकॉर्ड कर लिया। पति ने ये वीडियो अपनी प्रेमिका को दे दिए। अब वह प्रेमिका इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को परेशान कर रही है।

यह भी पढ़ें: Karnataka Road Accident: बेकाबू ट्रक ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, 4 की मौत, हाईवे पर मची चीख-पुकार

पीड़िता को घर में कैद करके पीटा गया

पीड़िता का आरोप है कि 3 फरवरी 2025 को उसे घर में कैद कर जमकर पीटा गया। जानकारी मिलने पर उसके पिता दिल्ली पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे ससुराल के चंगुल से छुड़ाकर आगरा (मायके) लाए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति अब उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें: YouTube बदल रहा है वीडियो शेयरिंग का अंदाज, अब टाइम सेट करने की टेंशन खत्म! आ रहा है ये खास बटन

फिलहाल आगरा के हरीपर्वत थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी नीरज शर्मा के मुताबिक डिजिटल सबूतों (वीडियो और कैमरा) की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किन-किन लोगों को भेजे गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News