उपचुनावः फैशन डिजाइनर से नेता बनीं अग्निमित्रा पॉल देंगी शत्रुघ्न सिन्हा को चुनौती, कांटे का मुकाबला

punjabkesari.in Friday, Mar 18, 2022 - 10:38 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेता और टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के सामने अग्निमित्रा पॉल को अपना उम्मीदवार बनाया है। अग्निमित्रा पॉल शत्रुघ्न सिन्हा को इस उपचुनाव में चुनौती देंगी। पॉल पश्चिम बंगाल भाजपा की महासचिव भी हैं और 2021 के विधानसभा चुनावों में आसनसोल दक्षिण (दक्षिण) से विधायक चुनी गई थीं। उन्होंने तत्कालीन टीएमसी उम्मीदवार सयानी घोष को हराया था। 

टीएमसी ने आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव और बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो को मैदान में उतारा है। सिन्हा और सुप्रियो दोनों कभी भाजपा के सदस्य हुआ करते थे। 

इस बीच अग्निमित्र पॉल ने कहा कि बाबुल सुप्रियो और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे लोगों के जीवन में कोई विचारधारा या नीति नहीं है। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी के लिए कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात 'कमल' है। शत्रुघ्न सिन्हा कभी कांग्रेस में हुआ करते थे, फिर वे भाजपा में शामिल हुए और अब टीएमसी में चले गए। अब वह आप में भी शामिल हो सकते हैं।"

आसनसोल लोकसभा सीट दो बार के भाजपा सांसद सुप्रियो के पिछले साल अक्तूबर में भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल होने के बाद खाली हुई थी। बालीगंज विधानसभा सीट राज्य मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी। उल्लेखनीय है कि आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा के ही एक और पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो को बालीगंज से प्रत्याशी बनाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News