पंजाब के बाद अब नजरें राजस्थान कांग्रेस पर, पदाधिकारियों और विधायकों की साझा बैठक पर डोटासरा ने दी सफाई

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 04:28 AM (IST)

जयपुरः पंजाब के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में भी बड़े बदलाव की अटकलें शुरू हो गई हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और अजय माकन रविवार को यहां कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच अदावत को खत्म करने की कोशिश होगी। इसके तहत मंत्रिमंडल विस्तार और भावी बदलाव के फैसले संभव हैं। हालांकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में सरकार के मंत्री, विधायक व राज्य कार्यसमिति पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पार्टी महासचिव उनके साथ चर्चा करेंगे। 

राज्य में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के विस्तार और बदलाव की चर्चा के बीच राजनीतिक नियुक्तियों की अटकलें भी तेज हो गई हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राजस्थान प्रभारी अजय माकन शनिवार रात जयपुर पहुंच चुके हैं। उन्होंने जयपुर पहुंचते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंत्रणा की है। 

अब रविवार सुबह 10:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों का बुलाया गया है। हालांकि डोटासरा ने विधायक दल की बैठक से इनकार किया है। लेकिन संगठन महासचिव के स्वागत का कार्यक्रम की बात कही गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News