''ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन को भारत के रूप में मिलेगा इच्छुक व्यापारिक भागीदार''

punjabkesari.in Monday, Oct 29, 2018 - 12:39 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त वाई के सिन्हा ने अपने विदाई समारोह के बाद कहा कि  ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के बाद उसे भारत के रूप में एक इच्छुक भागीदार मिलेगा जिसके साथ वह व्यापार और सहयोग बढ़ा सकेगा।  

भारतीय पत्रकार संघ (आईजेए) द्वारा उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सिन्हा ने अपने 23 महीने के कार्यकाल को ‘वास्तव में एक रोमांचक कार्यकाल’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य अनिश्चित है, ऐसे में यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के साथ ब्रिटेन को भारत के रूप में एक अनुकूल भागीदार मिलेगा।’’   ब्रिटेन अगले साल 29 मार्च को औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ से बाहर निकल जाएगा।

2016 में जनमत संग्रह में लोगों ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के पक्ष में मत दिया था। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय स्तर पर वीजा सहित कई मुद्दे हैं जिनको निपटाना होगा। हम इन मुद्दों के निपटान के लिये लगातार बातचीत कर रहे हैं। लेबर पार्टी की सांसद वालेरी वाज ने अपने संक्षिप्त संबोधन में भारत को अतुलनीय देश बताते हुए कहा कि भारत का हमारे दिल में विशेष स्थान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News