अफगानिस्तान का बड़ा कदम! पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को वीजा देने से किया इनकार, जानें वजह

punjabkesari.in Tuesday, Oct 14, 2025 - 12:28 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के हाई-लेवल डेलिगेशन के दौरे को सख्ती से ठुकरा दिया है। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ, आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मलिक और दो अन्य जनरलों ने अफगानिस्तान आने के लिए वीजा रिक्वेस्ट भेजी थी, लेकिन काबुल ने तीनों बार मंजूरी देने से साफ इनकार कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, इस्लामी अमीरात ऑफ अफगानिस्तान (IEA) ने यह फैसला पाकिस्तान द्वारा हाल ही में किए गए हवाई क्षेत्र के उल्लंघन और पक्तिका प्रांत में नागरिक इलाकों पर किए गए हवाई हमलों के बाद लिया है। काबुल ने दो टूक कहा है कि “जब हमारे नागरिकों पर हमला हो रहा हो, तब किसी भी पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के स्वागत की उम्मीद नहीं की जा सकती।”

काबुल की इस सख्त प्रतिक्रिया को विशेषज्ञ एक कूटनीतिक अपमान के तौर पर देख रहे हैं। अफगानिस्तान ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि वह अब पाकिस्तान की शर्तों पर बातचीत नहीं करेगा। यह फैसला अफगान संप्रभुता और सुरक्षा के मुद्दे पर काबुल के सख्त रुख को दर्शाता है।

क्षेत्रीय विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव और अविश्वास को और गहरा कर सकता है, खासकर तब जब सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियों को लेकर दोनों एक-दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News