एमएस धोनी में काम कर चुके एक्टर संदीप नाहर ने की आत्महत्या, फेसबुक पर छोड़ा सुसाइड नोट

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2021 - 11:18 PM (IST)

मुंबईः फिल्म जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में काम कर चुके एक्टर संदीप नाहर ने सुसाइड कर लिया है। संदीप ने फिल्म ‘केसरी’ और कई टीवी सीरियल्स में काम किया किया था। मुंबई पुलिस से मुली जानकारी के मुताबिक, “नाहर ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

संदीप नाहर ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था। उस वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी कंचन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे, साथ ही ये भी बताया था कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने वीडियो में कहा था, 'मुझे आपने कई फिल्मों में देखा होगा। एमएस धोनी में मैंने छोटू भैया का किरदार निभाया था। आज यह वीडियो बनाने का मकसद है। मकसद ये है कि हमारी जिंदगी में कई प्रॉब्लम चल रही है। मैं दीमागी तौर पर स्टेबल नहीं हूं। इसकी वजह मेरी पत्नी कंचन शर्मा है। डेढ़ दो साल से मैं ट्रॉमा से गुजर रहा हूं। मैंने पत्नी को बार-बार समझाया है। 365 दिन लड़ना। हर रोज सुसाइड की बात करना। वो कहती है मैं मर जाऊंगी और तुझे फंसा दूंगी।'

आगे संदीप ने कहा था, 'मैं परेशान हो चुका है। मेरी फैमली को गाली देती है। मां को गाली देती है। मैं उसके सामने घर वालों की फोन नहीं उठा पाता हूं। मेरा नाम किसी से भी जोड़ देती है। शक करती है। शक का इलाज नहीं है। हर समय लड़ती है।पिछले दिनों घर से भाग गई थी। मैं फिर ढूंढने लगा। इसकी मां इसका साथ देती है और केस करने की धमकी भी देती है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News