प्रदर्शनों में शामिल लोगों पर कसा पुलिस का शिकंजा

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 03:14 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिला में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुहिम को जारी रखते हुए पुलिस ने रात के दौरान छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
शोपियां के दांगन गांव के लोगों ने कहा कि मध्य रात के दौरान पुलिस ने गांव में छापा मारा और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद शफी पॉल पुत्र अली मोहम्मद पॉल, साकिब बशीर पुत्र बशीर अहमद शेख और फाजिल अहमद भट्ट पुत्र गुल मोहम्मद भट्ट के रुप में हुई है।


बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के हिस्सो में गिरफ्तारियों में तेजी लाई है। गिरफ्तारियों की पुष्टि करते हुए एस.पी. शोपियां ने कहा कि तीनों लोग कानून व्यवस्था समस्याओं में शामिल थे। उन्होंने कहा कि हमने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है क्योंकि वह इलाके में कानून व्यवस्था समस्या पैदा करने में शामिल थे।
हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गिरफ्तार लोग निर्दोष हंै और उनको झूठे आरोपों पर गिरफ्तार किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News