दिल्ली में दो मंजिला इमारत ढही, 2 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 07:11 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  दिल्ली के वेलकम इलाके में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, एक बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

 पुलिस ने बताया कि  बिल्डिंग बुधवार देर रात ढह गई। जिसके बाद 3 मजदूर बिल्डिंग के नीचे दब गए. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को बाहर निकाल लिया गया, जिसमें से 2 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार,  वेलकम इलाके के कबीर नगर में करीब 2.16 बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना दी गई। जिसके मलबे में अरशद (30) तौहीद (20) की मौत हो गई जबकि रेहान (22) गंभीर रूप से घायल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News