डॉ. अब्दुल कलाम की ये 5 पांच बातें बदल देंगी आपका जीवन

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2019 - 09:28 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत मां के सपूत, मिसाइल मैन, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, महान वैज्ञानिक, महान दार्शनिक, सच्चे देशभक्त.... ना जाने कितनी उपाधियों से पुकार जाता था भारत रत्न डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम को ने आज के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था।  27 जुलाई 2015 को इस देश ने एक अनमोल रतन खो दिया. डॉ कलाम आईआईएम शिलोंग में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई।  आपको बता दें कि एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा जीवन ही एक मिसाल है, आइए जानते हैं उनकी 5 बातों को जिन्हें सीखकर कोई भी अपनी जिंदगी बदल सकता है।

PunjabKesari


1. हमेशा बड़ा सोचो, छोटी सोच अपराध है
डॉ. कलाम हमेशा कहते थे कि हमेशा बढ़ा सोचना चाहिए। मुश्किलों में भी हौंसला बनाए रखना जरूरी है। वह हमेशा छात्रों से आगे बढ़ने और बढ़ा सपना देखने को कहा करते थे।

PunjabKesari


2. सपना क्या होता है?
डॉ. कलाम हमेशा यही कहते थे कि उन सपनों से बड़ा नहीं बनते जो रात में देखे जाते हैं। सपने वे होते हैं, जो खुली आंखों से देखे जाते हैं और उनके लिए रातों की नींद त्याग की जाती है। 

PunjabKesari


3. नई सोच की बात
डॉ. कलाम कहते थे कि व्यक्ति में अविष्कार करने की हिम्मत होनी चाहिए। अविष्कार करो, जो दूसरा नहीं कर पा रहा है, उसे करने की हिम्मत रखो, तभी अलग मुकाम हासिल कर पाओगे।


4. मैं ही कर सकता हूं 
वह हमेशा लोगों को यही कहते थे कि कोई भी काम मैं ही कर सकता हूं। दूसरों के ऊपर काम डालने या काम को टालने से वह कभी भी ठीक से नहीं होगा। 


5. हम अकेले नहीं हैं
वह कहते थे कि आसमान की ओर देखें। हम अकेले नहीं हैं। पूरा ब्रह्मांड हमारे दोस्त है और जो सपना देख रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं उन्हें बेहतरीन फल देने की कोशिश कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News