AAP सांसद भगवंत मान ने इरोम शर्मिला को दिया 1 महीने का वेतन

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2017 - 02:49 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मणिपुर की सामाजिक कार्यकर्त्ता और अब राजनेता इरोम शर्मिला की पार्टी को शनिवार को 50 हजार रुपए चंदे के रूप में  में दिए थे। अब केजरीवाल के मंत्री और संगरूर से सांसद भगवंत मान ने भी अपने एक महीने का वेतन शर्मिला की पार्टी को दान दे रहे हैं। भगवंत मान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बतौर सांसद उन्हें मिलने वाला एक महीने का अपना वेतन शर्मिला को देते हैं जो मणिपुर में 'भ्रष्ट तंत्र' और 'अन्याय' के खिलाफ लड़ रही हैं। सांसद को मिलने वाला वेतन करीब 2 लाख रुपए प्रति महीना होता है जिसमें बेसिक सैलेरी 50 हजार रुपए होती है।


बता दें कि 16 साल तक अफस्पा के खिलाफ भूख हड़ताल करने के बाद राजनीति में कदम रखने वाली मानवाधिकार कार्यकर्त्ता इरोम शर्मिला मणिपुर के सीएम के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। मणिपुर में मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी थौबल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। धन और कार्यकर्त्ताओं की कमी से जूझ रही इरोम शर्मिला की पार्टी पीपुल्स रीसर्जन्स एंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) ऑनलाइन चंदा एकत्र करने और लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

वहीं इरोम की पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'ईमानदार राजनीति को हमेशा सच्‍चे लोगों का समर्थन मिलता है, जो यथास्थिति को हिलाकर और जमीनी स्तर पर आंदोलन का निर्माण करना चाहते हैं, धन्‍यवाद सर'।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News