पंजाब केसरी ग्रुप पर हमला निंदनीय, मीडिया पर दबाव बना रही AAP सरकार: डॉ. सुभाष शर्मा

punjabkesari.in Thursday, Jan 15, 2026 - 11:13 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार द्वारा जालंधर में मौजूद बड़े मीडिया हाउस ‘हिंद समाचार ग्रुप’ (पंजाब केसरी/जगबानी) के खिलाफ कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। इस कदम पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुभाष शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार मीडिया पर दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि पहले पत्रकारों पर केस किए गए और अब पंजाब केसरी/जगबानी ग्रुप को निशाना बनाया गया है। यह सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है।

डॉ. शर्मा ने चेतावनी दी कि जो भी मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की आलोचना करेगा, उसे परेशान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा इस कार्रवाई का सख्त विरोध करती है और इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।

विशेषज्ञों का कहना है कि मीडिया पर इस तरह की कार्रवाई स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए खतरनाक है और इससे राजनीतिक माहौल भी तनावपूर्ण हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News