पंजाब में किसानों पर बढ़ती सरकार व पुलिस की बर्बरता, खैहरा ने AAP सरकार की निंदा की

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 07:01 PM (IST)

पंजाब डैस्क : आम आदमी पार्टी सरकार के राज में बठिंडा में किसानों पर बरसाए गए आंसु गैस के गोले और बर्बरता पर कांग्रेसी नेता सुखपाल खैहरा ने मान सरकार को बुरी तरह से घेरा है। खैहरा ने टवीट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब में किसानों पर बढ़ती पुलिस कार्रवाई और बर्बरता की कड़ी निंदा करती है। यह @BhagwantMann सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किसानों के अधिकारों का उल्लंघन है।

खैहरा ने कहा कि यह वही Aam Aadmi Party है जिसने दिल्ली में विपक्ष में रहते हुए 2020-21 के किसानों के आंदोलन (#FarmersProtest) का समर्थन किया था। लेकिन अब सत्ता में आने के बाद, पार्टी सत्ता में होने के नाते किसानों पर कार्रवाई कर रही है। पार्टी ने बठिंडा के वी. जिओंड में #BKU #Ugrahan किसानों पर आंसू गैस चलाने का वीडियो भी साझा किया और इसे “पंजाब को #PoliceState में बदलने वाली कार्रवाई” बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News