कांग्रेस का AAP पर वार- ‘विश्वासघात के 2 साल’ नाम से जारी की चार्जशीट

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2017 - 12:51 PM (IST)

नई दिल्ली : 2 साल पूरे होने पर ‘आप’ सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है लेकिन कांग्रेस ने विश्वासघात के 2 साल नाम से एक चार्जशीट जारी की। इसमें यह बताया गया है कि किस प्रकार केजरीवाल सरकार ने न तो अपने वादे पूरे किए और न विकास किया। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल ने प्रचार के अलावा कुछ नहीं किया है। माकन ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 2 साल पूरे होने के तुरंत बाद दिल्ली सरकार की वेबसाइट को बंद कर दिया, ताकि उनकी पोल न खुल जाए। उन्होंने 42 पेज की एक चार्जशीट जारी की, जिसमें केजरीवाल सरकार की खोखली उपलब्धियों का भंडाफोड़ किया गया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और ट्रैफिक का मुख्य रूप से जिक्र है।

उन्होंने कहा कि 7 मार्च को रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी होंगे। इसके बाद यह रिपोर्ट घर-घर जाकर जनता के पास पहुंचाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इसी प्रकार एमसीडी में भाजपा के 10 साल के शासन की भी रिपोर्ट बनाई जाएगी। माकन ने कहा कि यह दिल्ली के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जब स्टूडेंट्स सरकारी स्कूलों को छोड़ कर प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन ले रहे हैं। ‘आप’ सरकार के 2 साल के कार्यकाल में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में गिरावट आई है।माकन ने कहा कि सरकार ने यातायात को भी बर्बाद कर दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News