बागी आप विधायक अल्का लांबा को किया गया मार्शलों के जरिए दिल्ली विधानसभा से बाहर

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 05:51 PM (IST)

नई दिल्ली: बागी आप विधायक अल्का लांबा को विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उनके निर्देशों की अवज्ञा करने के लिए शुक्रवार को सदन से मार्शलों के जरिए बाहर कर दिया। मानसून सत्र के दूसरे दिन चांदनी चौक से विधायक ने आरोप लगाया कि दो परिवारों को हाल ही में निजी दुकानों से दवाएं खरीदनी पड़ी जबकि दिल्ली सरकार का दावा है कि उसके अस्पतालों में निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती है। 


लांबा ने दावा किया कि यह मामला दिल्ली सरकार के तहत आने वाले जीबी पंत अस्पताल का है। इन आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सदन को बताया कि वह आरोपों की जांच कराएंगे। अध्यक्ष द्वारा बैठने के लिए कहने के बावजूद लांबा लगातार इस मुद्दे को उठाती रहीं। जब वह रुकी नहीं तो गोयल ने मार्शल बुलाकर उन्हें सदन से बाहर करने का आदेश दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News