केजरीवाल की रैली में शामिल होंगे यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा!

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 12:47 AM (IST)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में चुनाव अभियान की शुरुआत के लिये नोएडा में आगामी शनिवार को होने वाली रैली में भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा भी शामिल होंगे। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को बताया कि पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आठ सितंबर को नोएडा में होने वाली रैली में यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल होंगे। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव अभियान शुरु करने के बाद आप ने अन्य राज्यों में प्रचार कार्य की शुरुआत उत्तर प्रदेश से करने का फैसला करते हुये नोएडा रैली का आयोजन किया है।  
 PunjabKesari

सिंह ने बताया कि इसके लिए उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए इससे प्रभावित हो रहे जनता के अधिकारों की बहाली की मांग के लिए वह राज्य में जन अधिकार पदयात्रा कर रहे हैं। इसके पहले चरण में उन्होंने पिछले महीने पूर्वी उत्तर प्रदेश में बलिया से बनारस तक पदयात्रा की थी। दूसरे चरण में सिंह की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर से नोएडा तक की पदयात्रा जारी है। शनिवार को नोएडा पहुंच रही इस यात्रा के समापन पर स्थानीय कर्मिशयल ग्रांउड में जन अधिकार रैली आयोजित की गई है। 

PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी आप ने उत्तर प्रदेश में किस्मत आजमाने की कोशिश की थी लेकिन बेहतर नतीजे हासिल नहीं हुए थे। हाल ही में उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव में आप के 60 प्रत्याशी जीते थे। सिंह ने बताया कि नगर निगम चुनाव के बाद बदली हुयी परिस्थितियों को देखते हुये पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर पूरे दमखम से उतरने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि अगले चरण में वह रुहेलखंड में बरेली से अमरोहा तक और फिर अंतिम चरण में बुंदेलखंड में ललितपुर से झांसी तक की पदयात्रा करेंगे।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News