पंजाब की महिलाओं के लिए वरदान साबित हुए ''आम आदमी क्लीनिक''

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2024 - 03:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए आम आदमी क्लीनिकों ने प्रदेश में स्वास्थ्य क्रांति ला दी है। विभिन्न स्थानों पर 872 क्लीनिक खोले गए हैं, जहां रोजाना करीब 60 हजार लोग अपना इलाज करा रहे हैं। अब तक 2 करोड़ 7 लाख मरीज इन क्लीनिकों में इलाज के लिए पहुंचे हैं, जिनमें से 55 प्रतिशत महिलाएं हैं।

PunjabKesari

स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में सुधार

पहले लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, जिससे कई बार महिलाएं अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा कर देती थीं। लेकिन आम आदमी क्लीनिकों के खुलने से महिलाओं को विशेष सुविधा मिली है। इन क्लीनिकों का लोगों ने जोरदार स्वागत किया है और लगभग 1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं अब तक इनसे लाभ उठा चुकी हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि आम आदमी क्लीनिक पंजाब की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

PunjabKesari

मुफ्त चिकित्सक सुविधाएं

इन क्लीनिकों में कुल 80 प्रकार की दवाइयां और 38 तरह के टेस्ट मुफ्त में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक 72 लाख से अधिक जांच टेस्ट मुफ्त में किए जा चुके हैं। इन सुविधाओं ने प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य खर्च में 1050 करोड़ रुपये की बचत करने में मदद की है। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बढ़ा रही है, बल्कि महिलाओं की सेहत में सुधार लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News