प्यार में पागल युवक ने सरेआम काट डाला युवती का कान, बीच बाजार मची चीख-पुकार
punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2025 - 02:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बिहार में क्राइम की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। लोग यहां पर सरेआम इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अब हाल ही एक बार फिर से बीच बाज़ार में एक लड़के ने युवती का कान चाकू से काट दिया। घटना के बाद से इलाके में अफर- तफरी का माहौल बन गया। जल्दबाजी में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि युवती बाज़ार में कुछ सामान खरीदने आई थी। इस दौरान महात्मा गांधी पुल के पास एक मनचले युवक ने उसपर हमला कर दिया। आरोपी ने युवती से उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर चाकू निकालकर लड़के ने सरेआम उस पर हमला कर दिया। सामने आई जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
पुलिस ने इस घटना में आरोपी को अरेस्ट कर उससे पूछताछ शुरु कर दी है। युवती के बयान और अन्य सबूतों को आधार पर पूरे मामले का खुलासा होगा और इसपर कार्यवाही की जाएगी।