आंध्र प्रदेश के पर्यटकों की गाड़ी नीलगिरि घाट पर पलटी, एक ही परिवार के 14 लोग घायल

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 12:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क : तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में बुधवार को आंध्र प्रदेश के पर्यटकों को ले जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक ही परिवार के 14 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विशाखापत्तनम के अक्कय्यापालेम इलाके के एक परिवार के 22 लोग मैसुरु और ऊटी समेत कई पर्यटन स्थलों के भ्रमण के बाद अपने घर लौट रहे थे। कूनूर घाट रोड पर नंदगोपाल ब्रिज के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह पलट गया, जिससे 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को कूनूर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कूनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News