टक्कर के बाद पलटी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 04:14 PM (IST)

जयपुर: राजस्थान के जयपुर के जोबनेर इलाके में शनिवार सुबह एक स्कूल बस पलट गई, जिससे वाहन में सवार कई विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा जोबनेर-आसलपुर-महला मार्ग पर उस समय हुआ जब एक निजी स्कूल की बाल वाहिनी की दूसरे वाहन से टक्कर हो गई।

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए। पुलिस के मुताबिक, बाल वाहिनी में सवार छात्र-छात्राओं और एक अध्यापिका को चोटें आईं तथा सभी का नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस उपाधीक्षक पन्नालाल जांगिड़ ने बताया कि सात-आठ बच्चों को आगे के उपचार के लिए जयपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों के हाथ-पैर में चोट लगने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News