रेलवे ट्रैक पर ईयरफोन लगाकर चल रहा था छात्र, मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई मौत

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 12:31 AM (IST)

नेशनल डेस्क : फरीदाबाद में नौवीं कक्षा के 16 वर्षीय एक छात्र की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्र रेलवे ट्रैक के किनारे ईयरफोन लगाकर चल रहा था और वह पीछे से आती ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया। उसने बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे बल्लभगढ़ के प्रह्लादपुर गांव के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पलवल जिले के भवन नगला हसनपुर गांव निवासी सागर के रूप में हुई है। उसने बताया कि सागर अपनी मां के साथ अपने ननिहाल प्रह्लादपुर आया हुआ था। पुलिस ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण सागर कुछ स्थानीय बच्चों के साथ टहलने के लिए बाहर निकला था और इस दौरान वह रेलवे ट्रैक के किनारे चलते हुए ईयरफोन लगाकर संगीत सुन रहा था।

पुलिस के अनुसार, पीछे से आ रही मालगाड़ी के चालक ने हॉर्न बजाया, लेकिन ईयरफोन लगे होने के कारण सागर उसकी आवाज नहीं सुन सका और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News