बेटे को बचाने के लिए आग में कूद पड़ी मां, लेकिन नहीं बचा सकी मासूम की जान, अब खुद भी अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Friday, Jun 13, 2025 - 09:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क: 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस हादसे में 241 लोगों की जान चली गई। लेकिन इस दुखद घटना के बीच एक मां की बहादुरी और ममता ने सभी की आंखें नम कर दीं।

मां की ममता का भावुक किस्सा

हादसे के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला जलते विमान के पास से दौड़ती नजर आती है। उसका नाम सीताबेन है। जैसे ही विमान क्रैश हुआ, सीताबेन ने अपने 15 साल के बेटे आकाश को गले से लगाया और उसे बचाने के लिए आग से दूर भागने लगीं। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना सिर्फ बेटे को बचाने की कोशिश की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by gujaratnews_gtpl_rajkot (@gujaratnews_gtpl_rajkot)

बेटे को नहीं बचा सकीं, खुद अस्पताल में जिंदगी की जंग

दुख की बात ये है कि आकाश की जान नहीं बच पाई। वहीं सीताबेन 50% तक झुलस गई हैं और अभी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उनके परिवार का कहना है कि उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे बेटे के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी।

पूरा शहर शोक में डूबा, पीएम मोदी ने जताया दुख

इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूपाणी परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। अहमदाबाद शहर गमगीन है। सीताबेन के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी है और सब उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

वीडियो ने दिखाया मां का जज़्बा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है- आखिर एक मां के प्यार में कितनी ताकत होती है? सीताबेन का बेटा भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनकी ममता की मिसाल लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News