नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, पिता की गला काट कर की निर्मम हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 02:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित रामकृपाल नगर में मंगलवार को एक किशोर ने कथित रूप से धारदार हथियार से पिता की हत्या कर दी। थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामकृपाल नगर स्थित एक मकान में एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि गले पर छह वार किये गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

 घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान एक धारदार गंडासा बरामद किया गया। मृतक की पहचान रोहतास के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमाटर्म के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ की जा रही है। आरंभिक जानकारी के अनुसार मृतक पिछले दो-तीन दिनों से लगातार शराब पी रहा था। रात में किसी बात को लेकर दोनों बाप बेटे में कोई बात हुई थी।

परिवार में मृतक के दो पुत्र हैं, जिनमें से एक आरोपी है, जबकि दूसरा पढ़ाई कर रहा है। घटना के समय मृतक की पत्नी एक शादी समारोह में गयी हुई थी। आरोपी दसवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News