मैं 48 लाख कमाता हूं, वो 8 लाख... फिर भी नखरे, माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर का Girlfriend पर फूटा गुस्सा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 12:12 PM (IST)

Microsoft Engineer Girlfriend Salary Dispute : कहते हैं कि प्यार में अमीर-गरीब या पैसे का कोई मोल नहीं होता लेकिन जब बात प्रैक्टिकल लाइफ और लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) की आती है तो जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ग्रेपवाइन' (Grapevine) पर एक माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर की आपबीती तेजी से वायरल हो रही है। 

इस टेक इंजीनियर का दर्द बयां करता है कि कैसे उसकी और उसकी गर्लफ्रेंड की सैलरी का बड़ा अंतर अब उनके हंसते-खेलते रिश्ते को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है। पैसों के कारण रोज-रोज होने वाले झगड़ों ने उनके प्यार के बीच दीवार खड़ी कर दी है।

माइक्रोसॉफ्ट में सीनियर प्रोडक्ट डिजाइनर के पद पर काम करने वाले एक शख्स ने सोशल मीडिया पर 'GoofyPanda' नाम के कल्पित (छद्म) नाम से अपनी कहानी शेयर की है। इंजीनियर ने बताया कि इस साल की शुरुआत में उसने और उसकी गर्लफ्रेंड ने एक साथ लिव-इन में रहने का बड़ा फैसला किया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मुकुंदपुर में संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट से ढही इमारत, 3 लोगों को मलबे से निकाला, 1 अब भी फंसा

शुरुआत में सब कुछ बहुत अच्छा और मैच्योर लग रहा था। दोनों ने मिलकर अपने ऑफिस के पास एक बेहद खूबसूरत और महंगा फ्लैट किराए पर लिया और खुशी-खुशी वहां शिफ्ट हो गए लेकिन उनका यह खुशनुमा वक्त ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका।

48 लाख बनाम 8 लाख का बड़ा अंतर

टेक इंजीनियर ने बताया कि असली परेशानी तब शुरू हुई जब फ्लैट का रेंट (किराया), भारी-भरकम सिक्योरिटी डिपॉजिट और घर के राशन के असली बिल आने शुरू हुए। टेक इंजीनियर का सालाना पैकेज जहां 48 लाख रुपये है वहीं उसकी गर्लफ्रेंड की सालाना सैलरी महज 8 लाख रुपये है। इस बड़े अंतर को संभालने के लिए टेकिए ने जिम्मेदारी दिखाई और घर के कुल खर्चों का 85 प्रतिशत हिस्सा खुद उठाना शुरू कर दिया ताकि उसकी गर्लफ्रेंड पर आर्थिक बोझ न पड़े।

यह भी पढ़ें: Congress Leader Suicide: कांकेर में पूर्व कांग्रेस नेता ने की आत्महत्या, मच गया हड़कंप

कार की रिपेयरिंग के बिल ने तोड़ा सब्र का बांध

इंजीनियर का कहना है कि वह किराए से लेकर लाइफस्टाइल के बड़े खर्चे खुद अकेले संभाल रहा था लेकिन हाल ही में आई एक मुसीबत ने उनके रिश्ते की नींव हिला दी। इस हफ्ते उनकी कार खराब हो गई जिसका रिपेयरिंग बिल काफी ज्यादा आया। जब इंजीनियर ने इस अचानक आए खर्च को आपस में थोड़ा-बहुत बांटने की बात कही तो उसकी गर्लफ्रेंड भड़क गई। उसने समझदारी से बात करने के बजाय दूरी बना ली और नाराजगी जाहिर करने लगी। इंजीनियर ने दुखी होकर लिखा, पैसों को लेकर होने वाली हर छोटी लड़ाई मेरे दिल में उसके लिए बची फीलिंग्स को खत्म कर रही है।

वहीं इस पोस्ट के वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं:

यह भी पढ़ें: इस Bollywood Actress की मां के घर से चोरी हुए लाखो के जेवर और महंगी घड़ियां, लॉकर तोड़ने वाली...

कुछ लोगों का कहना है कि अगर इंजीनियर लड़की को अपनी लाइफ पार्टनर मानता है तो उसे खर्चों का बड़ा हिस्सा खुशी-खुशी उठाना चाहिए और लड़की को करियर में आगे बढ़ने के लिए सपोर्ट करना चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स का मानना है कि लड़की का ऐसा रवैया पूरी तरह गलत है। अगर वह रिश्ते को लेकर गंभीर होती तो पैसे की बात पर मुंह छिपाने या गुस्सा होने के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार मदद करने की कोशिश जरूर करती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News