बड़ा हादसा: नागपुर के विस्फोटक कारखाने में भीषण धमाका, 15 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 18 गंभीर रूप से घायल
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 11:25 AM (IST)
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए धमाके में रविवार को कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। वहीं,18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी 'एसबीएल एनर्जी लिमिटेड' के कारखाने में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
