12 साल की बच्ची के साथ शख्स ने 4 साल तक किया रेप, फिर छाती पर ब्लेड से लिखा I LOVE YOU
punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2025 - 01:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स 12 साल की बच्ची के साथ लगातार 4 साल तक रेप करता रहा। इसी दौरान उसने लड़की की छाती पर ब्लेड से आई लव यू भी लिख दिया था। लगातार शारीरिक और मानसिक यातनाओं से परेशान होकर वह डिप्रेशन में चली गई थी। इलाज के दौरान लड़की ने डॉक्टर को सारी घटना बताई।
इस घटना के बाद से ही लड़की डिप्रेशन में चली गई। परिवारवालों को उसकी हालात समझ नहीं आ रही थी। परिवार ने साल 2020 से साल 2024 तक करीब 10 डॉक्टरों से उसका इलाज कराया, लेकिन इस दौरान उसकी हालत सुधरने की जगह और ज्यादा बिगड़ने लगी थी।
9 साल पहले हुई दरिंदगी-
इलाज के दौरान डॉक्टर ने बच्ची की रेप ट्रामा सिंड्रोम की जांच करी और इस बात का खुलासा किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी का नाम शक्ति सिंह था और वो उसके पड़ोस में ही रहता था। आरोपी एक दिन उसे स्कूल छोड़ने के बहाने एक खंडहरनुमा मकान में ले गया और उससे दुष्कर्म किया, हालांकि उसने इसका वीडियो भी बनाया। आरोपी उसे वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर रेप करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.