अटल सेतु पर 10 दिन के भीतर भीषण एक्सीडेंट, रेलिंग से टकराकर इतनी बार कार ने मारी पलटी, Video देख कांप जाएगी रूह
punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2024 - 06:24 AM (IST)

नेशनल डेस्कः देश में समुद्र के ऊपर बने सबसे लंबे पुल अटल सेतु पर रविवार को भीषण एक्सीडेंट हुआ है। 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का उद्घाटन किया था। इसे अटल सेतु का नाम दिया गया है। 10 दिन के भीतर इस हाई स्पीड ब्रिज पर यह पहला भीषण हादसा है। यह हादसा इतना भीषण था कि पहली नजर में देखने में ऐसा लगा कि मानो इसमें कोई भी शख्स जिंदा नहीं बचा होगा। एक कार के डैशबोर्ड पर लगे कैमरे में देखा जा सकता है कि कैसे पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराती है। इसके बाद कई बार पलटने के बाद रुक जाती है। जिस किसी ने भी इस वीडियो को देखा वो हैरान रह गया।
First Accident on MTHL!
— Roads of Mumbai (@RoadsOfMumbai) January 21, 2024
In Ravi Shashtri's words: Thodi der ke liye....(those who know, know)
Literally https://t.co/UK0TJfL7Kb
मुंबई में बना यह ताजा सी-रूट दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ता है। इस पुल के बनने से घंटों का सफर अब मिनटों में कर पाना संभव हो सका है। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। हैचबैक के पीछे कार के डैशकैम फ़ुटेज में वाहन को लेन काटते और रेलिंग से टकराते हुए दिखाया गया है। कार चिरले (रायगढ़ जिले के उरण तालुका का एक गांव) जा रही थी। इसमें यात्रा कर रहे दो महिलाओं और बच्चों समेत सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
21,200 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को कम करता है। यह मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी में भी सुधार करता है और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत तक यात्रा के समय को मौजूदा दो घंटे से घटाकर लगभग 15-20 मिनट कर देता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
पत्नी ने पति के फोन में देख ली ऐसी फोटो कि हो गई खफा...फिर उठाया ऐसा खौफनाक कदम जानकर कांप जाएगी रूह

10 and 20 notes and coins: 10 और 20 रुपये और सिक्के पर बड़ी खबर, सरकार ने दुकानदारों को भी किया आगाह
