Metro में सो रहे लड़के के साथ लड़की ने कर दी गंदी हरकत, यात्री भी चौंक गए (VIDEO)
punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2025 - 02:53 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_14_53_218458849metro.jpg)
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें कभी कोई लड़ाई होती है, तो कभी लोग अश्लीलता फैलाते हैं। लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिल्ली मेट्रो का नहीं, बल्कि किसी अन्य देश के मेट्रो का है। हालांकि, वीडियो कहां का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, लेकिन यह निश्चित है कि ये नजारा भारत का नहीं है। इस वीडियो में जो घटना दिखी, उसने दिल्ली के रीलबाजों को भी मात दे दी है।
लड़के के साथ लड़की ने की हरकत
वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का मेट्रो की सीट पर सो रहा होता है। अचानक एक लड़की दौड़कर आती है और बिना किसी चेतावनी के उसकी गोद में स्टंट करते हुए बैठ जाती है। लड़का नींद में था, इसलिए उसे ठीक से समझ नहीं आया कि क्या हुआ, और वह घबराकर उठ जाता है। वीडियो में लड़के के चेहरे से यह साफ दिखाई देता है कि उसे काफी जोर की चोट लगी है। लड़की अपनी हरकत करने के बाद मेट्रो से उतरकर भाग जाती है, और अन्य यात्री उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक वह लड़की गायब हो चुकी होती है।
सोशल मीडिया पर गुस्सा
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @delhi.connection अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसे कई लोगों ने देखा और लाइक किया। इसके अलावा, कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया और लड़की की इस हरकत को गलत ठहराया। वीडियो देखने के बाद लोगों ने सवाल उठाए कि इस तरह की हरकतें दूसरों की असुविधा और चोट का कारण बन सकती हैं, और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।