मुझे आज शादी में जाना है लेकिन फ्लाइट कल की दे रहे है...इंडिगो के संकट पर महिला पैसेंजर का छलका दर्द

punjabkesari.in Friday, Dec 05, 2025 - 12:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की सबसे बड़ी Airline Indigo के परिचालन में अचानक आई समस्या ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार को अकेले ही 550 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं, और आज शुक्रवार को करीब 400 से अधिक डोमेस्टिक उड़ाने रद्द हो गई है। एयरलाइन के CEO ने माना कि मौजूदा हालात में समय पर सभी उड़ानों को संचालित करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशनल टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके, लेकिन सुधार में कुछ समय लग सकता है।

इस बीच, यात्रियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। एक महिला यात्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें उड़ान रद्द होने की कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि सुबह 5 बजे से जागकर एयरपोर्ट पर इंतजार कर रही हैं, लेकिन न तो कोई स्पष्ट सूचना मिल रही है और न ही ठहरने की कोई व्यवस्था। महिला यात्री ने बताया कि उन्हें अब कल की फ्लाइट दी जा रही है, जबकि उन्हें आज ही शादी में शामिल होना था। उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए कहा, “यह पूरी तरह से गड़बड़ है और हम इंडिगो की इस सेवा से बेहद निराश हैं।”

इस संकट ने एक बार फिर इंडिगो की समयबद्ध संचालन क्षमता पर सवाल खड़ा कर दिया है और यह स्पष्ट कर दिया है कि बड़े पैमाने पर उड़ान संचालन में किसी भी तरह की तकनीकी या ऑपरेशनल बाधा यात्रियों के लिए कितना गंभीर असर डाल सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News