फिल्म इंडस्ट्री से भी आई चौंकाने वाली खबर, मशहूर एक्ट्रेस को पत्नी बनकर करना पड़ा रोमांस

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2024 - 06:49 PM (IST)

नैशनल डैस्क : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देश में हाल ही में कई बातें उठ रही हैं। इसी बीच, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से भी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस एक बेहद परेशान करने वाले माहौल में काम कर रही हैं, और उनके साथ यौन उत्पीड़न के मामलों का खुलासा हो रहा है।

इंटिमेट सीन देने के लिए एक्ट्रेस को मजबूर किया गया

एक मशहूर एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए बुरे बर्ताव का खुलासा किया है। इस एक्ट्रेस की पहचान गुप्त रखी गई है, लेकिन उनकी कहानी बहुत ही चौंकाने वाली है। बताया गया है कि एक्ट्रेस को एक इंटिमेट सीन देने के लिए मजबूर किया गया। यह सीन उस व्यक्ति के साथ था जिसने पहले उसे यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया था। एक्ट्रेस को कई बार रिटेक भी देने पड़े, और इस सीन में उसे उस शख्स की पत्नी का किरदार निभाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- कहीं काटा जाता है गुप्तांग तो कहीं मारी जाती गोली... जानिए किस देश में क्या है रेप की सजा

पति-पत्नी के रूप में करना पड़ा रोमांस

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब एक्ट्रेस को यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, उसके अगले दिन उसे उसी व्यक्ति के साथ पति-पत्नी का दृश्य शूट करना पड़ा। दोनों को पति-पत्नी के रूप में हग करते हुए सीन देना पड़ा। इस स्थिति में एक्ट्रेस बहुत ही असहज महसूस कर रही थीं और शूटिंग के दौरान उनके चेहरे पर नाराजगी और नफरत साफ देखी जा सकती थी। इसके बावजूद, उन्हें एक शॉट के लिए 17 बार रिटेक देने पड़े, जिससे डायरेक्टर भी नाराज हो गया।

पहचान को रखा गया गुप्त

Justice Hema Committee में इस मामले का खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस की पहचान को गुप्त रखा गया है, लेकिन जिस तरह से सेट पर उन्हें मजबूर किया गया, वह सभी को हैरान कर रहा है। यह पहला मामला नहीं है जिसमें एक्ट्रेस को ऐसे हालात का सामना करना पड़ा है। फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह के और भी काले राज सामने आ रहे हैं, और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News