पार्क में खेल रही 5 साल की बच्ची से 60 साल के बुजुर्ग ने की घिनौनी हरकत, पुलिस ने दबोचा

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2024 - 10:20 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक पार्क में खेल रही पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ शुक्रवार को विवेक विहार थाने में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के संबंध में सूचना मिली थी।'' 

पीड़िता के पिता ने बताया कि शुक्रवार को जब वह काम से घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर के पास कुछ लोग इकट्ठा हैं। उनमें से एक ने उसे एक कथित वीडियो क्लिप दिखाई जिसमें उनका पड़ोसी उनकी बेटी को गलत तरीके से छूता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के समय बच्ची पास के पार्क में खेल रही थी। 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी अविवाहित है और अपने रिश्तेदार के साथ रह रहा था।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News