दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की युवती की चाकू मारकर ह''त्या, घर में अकेली थी; आरोपी फरार

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 05:43 AM (IST)

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक 21 वर्षीय युवती की उसके घर के भीतर कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इस घटना की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतका पिछले कुछ समय से एक-दूसरे से परिचित थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और वह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (Additional DCP) अभिषेक गुप्ता ने इस मामले पर बताया कि पुलिस की टीमें आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, "हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं और पुलिस अपना काम कर रही है। जैसे ही इस मामले में आगे कोई और जानकारी मिलेगी, वह तुरंत साझा की जाएगी"।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि घटना के सही क्रम और वजहों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News