बनिहाल सुरंग के मलबे से निकाले गये नौ शव, एक अभी भी लापता

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 06:32 PM (IST)


जम्मू: रामबन में निर्माणाधीन सुरंग के मलबे से नौ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं एक मजदूर अभी भी लापता है। हांलाकि उसके जीवित होने की संवभावना बहुत कम है पर फिर भी सकारात्मकता से उसकी तलाश जारी है।


एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अनदेखी बरते जाने को लेकर मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। 


मलबे में नौ मजदूरों के दबे होने की आशंका थी जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए अभियान शनिवार सुबह प्रारंभ किया गया था। क्षेत्र में भूस्खलन होने के बाद शुक्रवार शाम को तलाश एवं बचाव अभियान रोक दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कई घंटे के सघन तलाश अभियान के बाद बचाव दल को दो शव बरामद हुए,उन्हें पास के अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बचाव दल को मलबे से एक और शव दिखाई दिया है,जिसे बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर रामबन में खूनी नाले के समीप राजमार्ग पर टी3 की सुरंग ढह गयी, जिससे एक मजदूर की मौत हो गयी थी,तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया था। वहीं, 9 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गयी थी। 

 

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को भूस्खलन के दौरान रामसू पुलिस थाने के प्रभारी नईमुल हक सहित 15 बचावकर्मी बाल बाल बचे। घटना के बाद बचाव अभियान को रोक दिया गया था। पहाड़ी से पत्थर गिरने ,भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अभियान बंद रहा और इसे सुबह ही प्रारंभ किया जा सका।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News