चलती कक्षा में बेहोश हुई 8वीं की छात्रा, अस्पताल में तोड़ा दम

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2026 - 08:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क : ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में सरकारी स्कूल की आठवीं कक्षा की एक छात्रा की सोमवार को कक्षा के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के आयतन स्थित कमला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृत छात्रा की पहचान महादेड़िया गांव की बिश्वरूपा बेहेरा के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद उसे राजकनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लड़की के परिवार ने उसकी मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की मांग की है। स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News