रेलवे सुरक्षा बल ने सितम्बर माह में ऑपरेशन ''नन्हे फरिश्ते'' के तहत 895 बच्चों (लड़के-573 और लड़कियों 322) को चुंगल से छुड़ाया
punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2023 - 06:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क (रघुनंदन पराशर): रेल मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को रेलवे संपत्ति, यात्री क्षेत्रों और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यात्रियों को सुरक्षित,संरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए बल चौबीसों घंटे काम कर रहा है। यह भारतीय रेलवे को अपने ग्राहकों को सुरक्षित माल परिवहन सेवा प्रदान करने में मदद करता है। आरपीएफ ने निवारक सुरक्षा उपाय करके और रेलवे संपत्ति के खिलाफ अपराध होने पर उनका पता लगाने के प्रयास करके देश भर में फैली रेलवे की विशाल संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है।
सितंबर 2023 माह के दौरान आर.पी.एफ.की उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। बच्चों का बचाव एवं ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते कई कारणों से खोए/अलग हुए बच्चों को उनके परिवार से मिलाने में आर.पी.एफ. महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस संबंध में भारतीय रेलवे पर ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते' शुरू किया गया था और इस अभियान के तहत सितंबर महीने में भारतीय रेलवे के संपर्क में आए 895 से अधिक बच्चों (लड़के-573 और लड़की-322) को देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता थी। 2023 को बचाया गया और उनके परिवारों को सौंपने से पहले संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
मानव तस्करी और ऑपरेशन ए.ए.एच.टी. मानव तस्करों की बुरी योजनाओं का प्रभावी मुकाबला करने के लिए, आर.पी.एफ.की मानव तस्करी विरोधी इकाइयां भारतीय रेलवे पर पोस्ट स्तर (थाना स्तर) पर कार्यरत हैं। ये ए.एच.टी.यू.मानव तस्करी को रोकने में शामिल एजेंसियों और गैर सरकारी संगठनों के साथ नियमित संपर्क में हैं और तस्करी के शिकार बच्चों को बचाने में उनकी सहायता की है। सितंबर 2023 के दौरान 14 तस्करों की गिरफ्तारी के साथ 29 लोगों को तस्करों के चंगुल से बचाया गया।ऑपरेशन "जीवन रक्षा" आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण ऑपरेशन के तहत सितंबर 2023 में प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों से कटने के करीब पहुंचे 265 यात्रियों की जान आरपीएफ टीम द्वारा बचाई गई।
'जीवन रक्षा' महिला सुरक्षा :- महिला यात्रियों की सुरक्षा भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण चिंता रही है। इस संबंध में, लंबी दूरी की ट्रेनों में महिला यात्रियों, विशेषकर अकेले यात्रा करने वाली या अपराध की चपेट में आने वाली महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए "मेरी सहेली" पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत, 231 मेरी सहेली टीमों ने सितंबर 2023 के महीने के दौरान 13071 ट्रेनों में भाग लिया और 421198 महिला यात्रियों को सुरक्षा आश्वासन प्रदान किया।
इसके अलावा आरपीएफ ने सितंबर 2023 के दौरान महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में यात्रा करने वाले 6033 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। दलालों के खिलाफ कार्रवाई और ऑपरेशन "उपलबध" इस संबंध में सितंबर 2023 के महीने के दौरान 405 नग। दलालों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई की गई और भविष्य के टिकटों का मूल्य 36.43 लाख रुपए जब्त किए गए।
ऑपरेशन "नार्कोस" सितंबर 2023 के महीने के दौरान, 2.65 करोड़ रुपए मूल्य के एन.डी.पी.एस .की जब्ती के साथ 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तार अपराधियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सशक्त एजेंसियों को सौंप दिया गया है। आपातकालीन प्रतिक्रिया और ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' - संकट में यात्रियों की सुरक्षा संबंधी शिकायतों के निवारण और तत्काल सहायता के लिए, यात्री रेल मदद पोर्टल पर या हेल्पलाइन नंबर 139 (आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली नंबर 112 के साथ एकीकृत) के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं। सितंबर-2023 माह के दौरान 28000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं और उनके समाधान के लिए उचित आवश्यक कार्रवाई की गई।