जम्मू कश्मीर 100 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात, 8 यात्रियों सहित 75 नए मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Tuesday, Oct 19, 2021 - 12:19 PM (IST)

 जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में आज 100 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी और अपने घर पहुंचे। वहीं आज जम्मू कश्मीर में 75 नए मामलों की भी पुष्टि हुई है। सबसे अधिक श्रीनगर और बारामूल्ला जिले कोरोना से प्रभावित रहे। आज 84,350 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जम्मू कश्मीर में आज 38,479 कोरोना के टैस्ट भी किए गए। 


816 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 12 और कश्मीर संभाग से 63 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में 75 नए मामलों में से 8 यात्री व 67 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,31,137 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,24,191 जम्मू संभाग और 2,06,946 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 816 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 130 और कश्मीर संभाग में 686 मामले एक्टिव हैं। 


आज 100 संक्रमित ठीक हुए
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,25,893कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,21,886 और कश्मीर संभाग से 2,04,007 रोगी ठीक हुए हैं। आज 100 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 88 और जम्मू संभाग से 12 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 1,37,95,719 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 1,29,90,854 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,428
अब तक जम्मू संभाग से 2175 और कश्मीर संभाग से 2253 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,428 पहुंच गया है। श्रीनगर में 843, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 207, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 166, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 102, गांदरबल में 79, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1145, ऊधमपुर में 137, राजौरी में 237, डोडा में 133, कठुआ में 151, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 98, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।

 
निगरानी में 36,69,979 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,57,14,258 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,53,83,121 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 36,69,979 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 7,877 लोगों को रखा गया है और 816 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,54,499 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 32,02,359 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


12 जिले कोरोना प्रभावित
आज जम्मू कश्मीर में 12 जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित रहे जबकि 8 जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया।  आज सबसे अधिक 39 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सबसे अधिक 7 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज बारामूल्ला में 10, बडगाम में 1, पुलवामा में 3, कुपवाड़ा में 4, अनंतनाग में 3, गांदरबल में 1, कुलगाम में 2, जम्मू में 7, डोडा में 3, रामबन में 1 और रियासी में 1 कोरोना पाजिटिव का मामला सामने आया है। आज कश्मीर संभाग के बांदीपोरा, शोपियां और जम्मू संभाग के ऊधमपुर, राजौरी, कठुआ, साम्बा, किश्तवाड़ और पुंछ जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


जम्मू कश्मीर
3,31,137 कुल केस
816 एक्टिव केस
3,25,893 ठीक हुए
4,428 मौतें 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News