दिल्ली पुलिस का 74वां स्थापना दिवस: शाह बोले- बहादुर जवानों के साहस को मेरा सलाम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 10:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के 74वें स्थापना दिवस के मौके पर सर्भी कर्मियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वे राजधानी की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। बतौर गृह मंत्री शाह दिल्ली पुलिस के प्रभारी हैं। 

PunjabKesari

सभी कर्मियों और परिजनों को  शुभकामनाएं: शाह 
शाह ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली पुलिस के 74वें स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों और उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। विपरीत परिस्थितियों में भी देश की राजधानी की सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः समर्पित दिल्ली पुलिस के बहादुर जवानों के साहस, संयम और संकल्प को सलाम करता हूं।

PunjabKesari

आठ सौ साल पहले हुई  दिल्ली में पुलिस व्यवस्था की शुरूआत
बता दें कि दिल्ली में पुलिस व्यवस्था की शुरूआत करीब आठ सौ साल पुरानी मानी जाती है। तब दिल्ली की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी शहर कोतवाल पर हुआ करती थी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के दादा गंगाधर दिल्ली के आखिरी कोतवाल थे। उस समय के शहर कोतवाल से आज देश की सबसे ज्यादा साधन सम्पन्न दिल्ली पुलिस ने लंबी दूरी तय की है। 

PunjabKesari
1946 में हुआ था दिल्ली पुलिस का पुनर्गठन 
दिल्ली पुलिस का 1946 में पुनर्गठन किया और पुलिसवालों की संख्या दोगुनी कर दी गई। 1948 में दिल्ली में पहला पुलिस महानिरीक्षक डी डब्लू मेहरा को नियुक्त किया गया।उनकी नियुक्ति 16 फरवरी को की गई थी इसलिए16 फरवरी को दिल्ली पुलिस का स्थापना दिवस मनाया जाता है। 1जुलाई 1978 से दिल्ली में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू कर दी गई ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News