उधमपुर में एक वाहन से 70 किग्रा अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2020 - 08:35 PM (IST)

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक वाहन से 70 किलो अफीम बरामद करने के बाद दो संदिग्ध तस्कों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नियमित जांच के दौरान, एक पुलिस टीम ने बुधवार शाम को जखानी क्षेत्र में राजमार्ग पर तलाशी के लिए एक वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में 70 किलो अफीम पाया गया और बेयंत सिंह और सुखविंदर सिंह नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News