663 यात्रियों का जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए श्रीनगर रवाना

punjabkesari.in Saturday, Jul 28, 2018 - 03:39 PM (IST)

जम्मू: शनिवार को 663 यात्रियों का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हो गया। भगवती नगर यात्री निवास से 21 गाडिय़ों में जत्थे को श्रीनगर के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। इनमें से कुछ यात्री बालटाल जाएंगे जबकि कुछ पहलगाम यात्रा मार्ग से यात्रा करेंगे। 


जानकारी के अनुसार भीड़ को देखते हुए कुछ यात्रियों को अनंतनाग के मीर बाजार के शिविरों में ठहराया जाएगा और कुछ मनीगाम के शिविरों में ठहराया जाएगा। वार्षिक यात्रा के 31वें दिन तक 2,51,996 यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके थे। साठ दिनों की अमरनाथ यात्रा शरद पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News