इस साल साढ़े 6 लाख पर्यटकों ने लिए चंडीगढ़ के नज़ारे

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2016 - 05:26 PM (IST)

चंडीगढ़ : जुलाई 2016 तक देश-विदेश से साढ़े 6 लाख पर्यटक सिटी ब्यूटीफुल का दीदार करने आ चुके हैं। जिनमें से 6 लाख 32 हजार 607 पर्यटक देश के ही विभिन्न हिस्सों से रहे। 

जबकि 16 हजार 916 विदेशी पर्यटक रहे। जुलाई में कैपिटल काम्प्लेक्स को यूनेस्को की तरफ से वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिला। जिसके बाद पर्यटकों का रुझान चंडीगढ़ की ओर बढ़ा है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरा अभियान तैयार किया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। जल्द ही पर्यटकों को प्रोफेशनल गाइड भी मिलने लगेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News