महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में नाव डूबने से छह लोगों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 06:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में मकर संक्रांति के दिन बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक नाव असंतुलित होकर नर्मदा नदी में डूब गई। इस हादसे में छह लोगों की डूबकर मौत हो गई व कई घायल हो गए। 
PunjabKesari

एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 36 लोगों को बचाया गया है और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि नाव पर करीब 60 लोग सवार थे। वे लोग मकर सक्रांति के अवसर पर पूजा अर्चना करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।      

पुलिस के अनुसार मृतक उत्तर महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल जिला में नदी तट पर स्थित गांवों के निवासी थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया से यह प्रतीत होता है कि नाव पर उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस वजह से यह दुर्घटना हुई।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News