एक स्कूटी पर सवार होकर राइड पर निकले 6 लड़के...वीडियो देख लोग बोले-Heights of Fukra Panti

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 01:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ट्रैफिक पुलिस अक्सर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए सख्त हिदायतें देती रहती है। कई ऐसे लोग होते हैं जो सिर्फ टशन दिखाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल देते हैं। कई लोग तो सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ऐसी हरकतें जानबूझकर करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक साथ करीब छह लड़के बैठे दिख रहे हैं। यह वीडियो मुंबई का है, जिस पर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है।

 

ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स से मुंबई पुलिस ने उस इलाके की लोकेशन मांगी है, जहां स्कूटी पर एक दो नहीं बल्कि 6 युवक सवार दिखे। पुलिस ने वीडियो शेयर करने वाले शख्स से इस मामले में मदद करने को कहा है। मुंबई पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए कृपया डिटेल्स शेयर कीजिए. इसके जवाब में यूजर ने कहा- नियर स्टार बाजार, अंधेरी वेस्ट।

 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि 6 लड़के एकसाथ एक ही स्कूटी पर बैठकर सफर कर रहे हैं। एक लड़का तो आगे वाले युवक के कंधे पर बैठा हुआ दिख रहा है। बीच सड़क उनकी स्टंटबाजी को किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो को ट्विटर पर रमनदीप सिंह होरा नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, साथ में कैप्शन दी,  'फुकरापंती की इंतेहा एक स्कूटर पर सवार 6 लोग। इस लोग वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये तो किसी फिल्म का सीन लग रहा। ज्यादातर लोगों ने इस तरह के स्टंट को जानलेवा और खतरनाक बताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News