4 मार्ग वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेंगे 550 जिले

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2017 - 12:32 AM (IST)

नई दिल्ली: ढांचागत विकास में मजबूत सड़क नैटवर्क  को अहम मानते हुए सरकार ने भारतमाला कार्यक्रम के तहत देश के 550 जिलों को 4 लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग नैटवर्क  से जोडऩे की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। 


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का कहना है कि देश में सड़कों का मजबूत जाल बिछाने के लिए भारतमाला परियोजना की परिकल्पना की गई है और इस कार्यक्रम के तहत पहले चरण में देश के 150 नए जिलों को 4 लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाना है। पहले चरण की परियोजना पूरी होने के बाद देश के 550 जिले 4 लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएंगे।


पहले चरण में मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत 34,800 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाना है जिनमें 10 हजार किलोमीटर सड़क नैटवर्क  राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के तहत लम्बित पड़ी पुरानी परियोजनाओं का हिस्सा है। देश में सड़क नैटवर्क  के विकास में इस चरण में कुल 5 लाख 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News