कांवड यात्रा में बड़ा हादसा, डीजे कैंटर के बिजली की तार की चपेट में आने से 5 लोग झुलसे

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 09:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क : राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में जोजाका गांव में मंगलवार को कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे कैंटर 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार की चपेट में आ गया, जिससे पांच लोग झुलस गए। जोजाका के पूर्व सरपंच जगदीश ने बताया कि गांव से कुछ लोग गंगाजल लेने हरिद्वार गए थे। वे मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शेखपुर मोड़ से गांव में प्रवेश कर रहे थे तभी कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे कैंटर रास्ते में 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार की चपेट में आ गया।

उन्होंने बताया कि कैंटर के करंट की चपेट में आने से उसके उपर बैठे पांच लोग झुलस गए जबकि कुछ कांवड़ियों ने वाहन पर से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कांवड़ यात्रा में अफरा-तफरी मच गई और यात्रा में शामिल लोग घायलों को तुंरत तिजारा अस्पताल ले गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मोहित (15), सुनील(14), सागर (11), तरन (15) झुलस गए, जिन्हें अलवर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। सुनील की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनके अलावा एक अन्य कांवड़िया भी करंट की चपेट में आने के कारण झुलस गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News