झारखंड में ट्रक और ऑटो की टक्कर में 5 लोगों की मौत, रोजी रोटी कमाने के लिए जा रहे थे गुजरात

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2024 - 01:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: झारखंड के गढ़वा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि छह अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के नजदीक हुआ।

थाना प्रभारी आदित्य नायक ने बताया कि सिलियाटोंगर गांव के 12 लोग ऑटोरिक्शा में सवार होकर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे और उन्हें गुजरात जाने वाली ट्रेन पर सवार होना था। रास्ते में उनके ऑटो और विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान बिमलेश कुमार कनौजिया (42), अरुण भुइयां (30), बिकेश भुइयां (20), राजा कुमार (21) और राजकुमार भुइयां (53) के रूप में हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News